मेरे प्यारे दोस्तों अगर आप शाला दर्पण पर लॉगिन करना चाहते है, तो आपको सबसे पहले Rajasthan Integrated Shala Darpan Portal पंजीकरण (Registration) करना होगा। Shala Darpan Portal आज का युग जो की डिजिटल होने के कारण शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाने और बदलाव लाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा बनाया गया एक ऑनलाइन Shala Darpan School Management Portals है।
इस पोस्ट में उपयोगकर्ताओं के लिए Shala Darpan Portal पर पंजीकरण करने और इससे मिलने वाली सुविधा के बारे में एक सरल मार्गदर्शिका प्रदान करता है।
राजस्थान के इस शाला दर्पण, में स्कूल शिक्षा विभाग की एक ऑनलाइन पहल से शैक्षिक जानकारी को ऑनलाइन प्रदान करता है। यह राज्य के स्कूलों, शिक्षकों, छात्रों के रिकॉर्ड के लिए जानकारी प्रदान करता है।
Pre-requisites for Shala Darpan Portal Registration
शाला दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए, आपको चाहिए:
- आपका नाम, जन्म तिथि और संपर्क विवरण (फोन नंबर, ईमेल)।
- आपकी नौकरी का विवरण (जैसे कि आप कहां पढ़ाते हैं)।
- आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड)।
- आपकी स्कूली शिक्षा के बारे में विवरण (जैसे 10वीं, 12वीं प्रमाणपत्र)।
- Staff EmployeeId / Staff NIC-SD ID
- Staff Name as Per ShalaDarpan Record (Full name or First few characters)
- Staff Date of Birth
- Mobile No. given on ShalaDarpan Portal

How to register in Shala Darpan Staff Corner?
शाला दर्पण स्टाफ कॉर्नर में कार्मिक रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है अब आप नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं:
- सबसे पहले, शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/SD4/Home/Public2/Default.aspx पर जाएं।
चरण 2: स्टाफ विकल्प चुनें:
- होम पेज पर उपलब्ध ‘स्टाफ’ या ‘Staff’ विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: स्टाफ रजिस्ट्रेशन चुनें:
- अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और “Register for Staff Login” के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: फॉर्म भरें:
- फॉर्म में अपनी जानकारी जैसे
अब नया डैशबोर्ड ओपन होगा, वहाँ पर आपको नीचे दी गयी सभी जानकारी सही -सही तरिके से दर्ज करना होगा।
- Staff EmployeeId / Staff NIC-SD ID
- Staff Name as Per ShalaDarpan Record (Full name or First few characters)
- Staff Date of Birth
- Mobile No. given on ShalaDarpan Portal
- Enter Captcha

चरण 5: सबमिट करें:
- सभी जानकारी भरने के बाद, दिए गए “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: जानकारी की पुष्टि करें:
- सभी जानकारी सही होने पर इसे कंफर्म करें।
चरण 8: गलती होने पर रिसेट करें:
- अगर कोई गलती हो, तो आप इसे रिसेट कर सकते हैं।
चरण 9: ओटीपी वेरिफिकेशन:
- मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें और इसे वेरिफाई करें।
चरण 10: लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें:
- वेरिफिकेशन के बाद, आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
चरण 11: लॉगिन करें:
- इस आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके, आप स्टाफ कॉर्नर में लॉगिन कर सकते हैं।
इस प्रकार, आप शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
शाला दर्पण से स्कूल की जानकारी प्राप्त कैसे करें?
शाला दर्पण पोर्टल से सरकारी स्कूल की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल भाषा में इस प्रकार समझा जा सकता है:
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं:
- सबसे पहले, शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
चरण 2: स्कूल खोजें:
- होम पेज पर, ‘School Search’ विकल्प को चुनें।
चरण 3: जानकारी दर्ज करें:
- आपको स्कूल का नाम, जिला, ब्लॉक आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
चरण 4: रिपोर्ट देखें:
- संबंधित जानकारी भरने के बाद, ‘खोजें’ या ‘Search’ बटन पर क्लिक करें। इससे आपको स्कूल के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।
चरण 5: विवरण डाउनलोड करें:
- यदि उपलब्ध हो, तो आप स्कूल की जानकारी का विवरण PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रकार, शाला दर्पण पोर्टल का इस्तेमाल करके, आप आसानी से राजस्थान के सरकारी स्कूलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शाला दर्पण पर स्कूल सूची कैसे देखें?
शाला दर्पण पोर्टल पर सरकारी स्कूलों की सूची देखने आप नीचे कुछ स्टेप को फॉलो करें:
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं:
- सबसे पहले, राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
चरण 2: स्कूल सूची का विकल्प:
- होम पेज पर, ‘स्कूलों की सूची’ या ‘List of Schools’ विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: जिला चुनें:
- जिस जिले की स्कूल सूची देखनी है, उस जिले का चयन करें।
चरण 4: स्कूलों की सूची देखें:
- चयनित जिले के सभी सरकारी स्कूलों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 5: स्कूल की जानकारी देखें:
- जिस स्कूल की जानकारी आपको चाहिए, उस स्कूल के नाम पर क्लिक करें।
तो आप इस प्रकार से वो भी बहुत ही आसानी से शाला दर्पण पोर्टल पर सरकारी स्कूलों की जिलेवार सूची भी देख सकते हैं।
शाला दर्पण पोर्टल के लाभ
- शाला दर्पण पोर्टल स्कूलों, छात्रों, और शिक्षकों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है।
- अभिभावक इस पोर्टल के माध्यम से अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, और परीक्षा परिणामों की जांच कर सकते हैं।
- यह पोर्टल शिक्षकों के प्रशासनिक कार्यों जैसे कि उपस्थिति, स्थानांतरण, प्रोन्नति, और प्रदर्शन मूल्यांकन में सहायता करता है।
- इस पोर्टल के माध्यम से व्यक्तिगत छात्रों की प्रगति, उपस्थिति, और शैक्षणिक सफलता की निगरानी की जा सकती है।
- शाला दर्पण ई-ज्ञान के माध्यम से 1 से 12 तक की कक्षाओं के लिए अध्ययन सामग्री प्रदान करता है।
- शाला संवाद पोर्टल के माध्यम से अभिभावकों और छात्रों को शिक्षकों से संवाद करने की सुविधा मिलती है।
- पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों की जानकारी उपलब्ध होती है, जिससे छात्रों को आर्थिक सहायता मिलती है।
Important Link For User
राज शाला दर्पण संपर्क जानकारी और हेल्पलाइन
पता: | 603 (Old 505), पंचम मंजिल, पंचम ब्लाक, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्, शिक्षा संकुल, जे एल एन मार्ग, जयपुर -302017 (राज.) |
फोन नंबर: | 0141-2700872 |
Shiksha Vibhag Contact No. | 0151-2226570 |
ईमेल | shaladarpanjpr[at]gmail[dot]com |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/ |
FAQs
Q1. शाला दर्पण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Ans: शाला दर्पण की वेबसाइट पर जाएं और “स्टाफ कॉर्नर” में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
Q2. शाला दर्पण रजिस्ट्रेशन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है?
Ans: आधार कार्ड, कर्मचारी आईडी और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।
Q3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कैसे करें?
Ans: यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें, जो रजिस्ट्रेशन के समय मिला था।
Q4. अगर रजिस्ट्रेशन में गलती हो जाए तो क्या करें?
Ans: अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य या ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से संपर्क करें।
Q5. क्या शाला दर्पण पोर्टल पर सभी स्टाफ का रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
Ans: हाँ, सरकारी स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ का रजिस्ट्रेशन जरूरी है।